AMBITION CLASSES के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय,
MBBS में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में चयन
Kullu Times
AMBITION CLASSES SR SEC SCHOOL, मोहल, कुल्लू के विद्यार्थियों ने NEET-UG के बाद हिमाचल प्रदेश MBBS काउंसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
प्रथम चरण की काउंसलिंग में संस्थान के विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में MBBS की सीटें प्राप्त हुई हैं।
संस्थान के अनुसार अनीश ठाकुर को AIIMS बिलासपुर, काव्यांजलि वापा को IGMC शिमला, बिपाशा ठाकुर को IGMC शिमला, नीलकंठ सूद तथा अर्पिता को RPMC टांडा, जबकि भूमिका ठाकुर और दिव्यांक को GMC चंबा में MBBS सीट प्राप्त हुई है।
इन विद्यार्थियों में अनीश ठाकुर और नीलकंठ सूद ने Dropper Batch, दिव्यांक ने Dropper Batch, जबकि अर्पिता, भूमिका ठाकुर और बिपाशा ठाकुर ने 2 Years Foundation Batch (+1 & +2) के माध्यम से अपनी तैयारी की।
काव्यांजलि वापा अंबिशन क्लासेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की Regular +2 Batch की छात्रा रही हैं।
अंबिशन क्लासेज के प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतरता और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान ने कहा कि अंबिशन क्लासेज का उद्देश्य कुल्लू सहित पूरे हिमाचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध करवाना है।
संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ये विद्यार्थी कल समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सक बनेंगे।
अंबिशन क्लासेज परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके MBBS सफर की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा—
“मेहनत को सही दिशा मिले, तो सपने मंज़िल जरूर बनते हैं।”
Kullu, Kullu | Aug 28, 2026