अकलतरा: किरारी गांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी हुईं शामिल
अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव के हाई स्कूल में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए और शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली. शिविर में हितग्राही मूलक समाग्री का वितरण किया।