रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा वर्ष 100 के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मेलन के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियों ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।