कैराना: जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश के स्थानांतरण पर बार भवन में विदाई समारोह का आयोजन हुआ
Kairana, Shamli | Oct 22, 2026 हाल ही में जनपद न्यायाधीश शामली इंदरप्रीत सिंह जोश का बागपत में स्थानांतरण किया गया था। गुरुवार को बार एसोसिएशन द्वारा बार भवन में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहे।