नाथनगर: 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और सिल्वर पेपर भी बरामद
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कजरैली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ करीब 50 ग्राम नशीला पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सिल्वर पेपर और अन्य सामग्री बरामद की है।