नाथनगर: नाथनगर में ट्रेन के टकराकर पुल के नीचे पानी में गिरा वृद्ध, तलाश जारी
नाथनगर मधुसूदनपुर इलाके के रामपुर खुर्द मुसहरी स्थित लोहिया पुल से बुधवार को करीब 11 बजे एक अज्ञात वृद्ध ट्रेन से टकरा कर पानी में गिर गया। जिसका अब तक कुछ अता पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध को ट्रेन से धक्का लगा, जिससे वह सीधे रेलवे ट्रैक से नीचे गंगा की धार में चला गया।