नाथनगर: भाजपा नाथनगर दक्षिणी मंडल की कार्यशाला संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और 'संकल्प से सिद्धि' पर मंथन
नाथनगर। भारतीय जनता पार्टी नाथनगर दक्षिणी मंडल की ओर से सोमवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान और "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय साईं मंदिर नाथनगर में आयोजित हुई।