मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी स्थित पुलिया के नीचे गुरुवार को एक वृद्ध का शव पानी में उपलाया हुआ मिला। मृतक बुधवार को ट्रेन से टकराकर पुलिया के नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।