नाथनगर: नाथनगर में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का छठा दिन: डूबते व्यक्ति को बचाने के तरीकों का प्रशिक्षण
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर बेरिया, हनुमान मंदिर घाट में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के छठे दिन मंगलवार को डूबते हुए व्यक्ति को बचाने की विधियों और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से बच्चों को इन तकनीकों को सिखाया।