भीलवाड़ा: BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने गहलोत पर हमला करते हुए कहा- पाकिस्तान की पैरवी कर रहे हैं
भीलवाड़ा। BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन बार सीएम रहे गहलोत पाकिस्तान की पैरवी कर रहे हैं। गहलोत ने कहा था कि भारतीय विदेश सचिव पाकिस्तान से माफी मांगे।