सैदपुर: मसूदपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया, मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया
सैदपुर के मसूदपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।