मुरहू: पर्यटन स्थल पंचघाघ में चोरी की कोशिश, पुलिस कर रही जांच
Murhu, Khunti | Apr 14, 2025 पर्यटन स्थल पंचघाघ में रविवार रात चोरी की कोशिश हुई। कुछ अज्ञात चोर पंचघाघ परिसर में घुसे और छह कमरों के ताले तोड़ डाले। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि चोर अंदर रखे किसी भी सामान को छुए बिना ही वापस लौट गए। वहीं चोर ताले तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का भारी सब्बल वहीं छोड़ गए। सोमवार सुबह 10 बजे जब पर्यटक मित्रों की नजर टूटे तालों और कमरे में पड़े सब्बल