हरलाखी: पिपरौन व दीघीया SSB कैम्प के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर प्रतिबंधित दवा, बाइक व लहसुन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात पिपरौन व दीघीया एसएसबी कैम्प के जवानों ने अलग अलग करवाई में प्रतिबंधित व नशीली दवा, लहसुन व बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। दोनो गिरफ्तार धंधेबाज स्थानीय पिपरौन गांव के राधे महतो एव अमित कुमार बताये गये है। एसएसबी ने यह करवाई मंगलवार के दिन दोपहर 1बजे की है।