हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 85 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत खिरहर थाना की पुलिस ने 85 बोतल शराब व एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी सुधीर कुमार मंडल के रूप में की गयी। इस संबंध में खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर एक बजे बताया गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।