नैनपुर: नैनपुर में 10 वर्षीय अज्ञात बालक का अंतिम संस्कार, चार दिन तक चली पहचान की कोशिश
नैनपुर रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर को ट्रेन की चपेट में आने से मरे करीब 10 वर्षीय बालक की पहचान के लिए चार दिन तक प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में नियमानुसार उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।