कटंगी: खजरी में पोल्ट्री फार्म में घुसकर अज्ञात ने 600 मुर्गियों को क्रूरतापूर्वक मारा,पुलिस ने दर्ज किया मामला
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में गुड्डू पटले के पोल्ट्री फार्म ने अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर 600 मुर्गियों को क्रूरतापूर्वक मार डाला। यह पूरी घटना बीती रात्रि की करीब 1 बजे के बाद की है. प्रार्थी गुड्डू उर्फ दुर्गा पटले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 456,429 की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दिया।