मुगलसराय: मुगलसराय में 5 मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, ₹2.62 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुगलसराय में आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे को नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में पांच मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश जायसवाल और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर मौजूद रहीं। राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों में राकेश कनौजिया, रानी गुप्ता, कमलाकर दुबे, रमेश चंद शर्मा और भीम मोदी शामिल हैं।