हनुमानगढ़: नशे के खिलाफ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 440 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 440 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से टाउन पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।