गंगरार: जिला कलक्टर ने गांवों में पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण, हैंडपंपों की परखी स्थिति
चित्तौड़गढ़ में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धनेत ग्राम पंचायत में कलक्टर ने स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता जांची तथा अधिकारियों को खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।