जिला प्रशासन, रोहतास के द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर जनहित में जारी एडवाइजरी
जिला प्रशासन सभी श्रद्धालुओं, छठव्रतियों एवं आम जन से अपील करता है कि पूजा के लिए घर से निकलते समय *अपने बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाईल नम्बर लिखकर अवश्य* रखें। बच्चों का हाथ कभी न छोड़ें, उन्हें इधर-उधर जाने न दें। महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएँ और न ही उस पर ध्यान दें।
किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएँ। धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें।
सड़क पर धीरे-धीरे जाएँ, कतारबद्ध होकर जाएँ, जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें।
सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें।
सुरक्षा जाँच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा हेतु जरूरी है। अतः सुरक्षा जाँच में सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई पड़े तो उस संदिग्ध वस्तु को बिल्कुल ना छुएँ तथा इसकी सूचना तुरंत डायल 112 या वहाँ पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को दें।
#BiharKaGarv_छठमहापर्व
#छठकेलिएतैयारहैबिहार
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#JaiChhathiMaiya
#CMSamrat
Patna, Bihar | Nov 15, 2026