दमोह: पटेरा में लड़की की मौत और चक्काजाम मामले पर एडिशनल SP दमोह का बयान, जांच जारी
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह जिले के पटेरा में महेबा निवासी रिंकी वर्मन उम्र 17 वर्ष की मौत के बाद परिजनों द्वारा कथित डाक्टर पर गलत इलाज के आरोप और शव रखकर चक्काजाम किये जाने के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने मांग रखी है कि पटेरा के निजी चिकित्सक के गलत इलाज से बच्ची की मौत हुई है, परिजनों के कथन लेकर डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी