*विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।
सुरक्षा चक्र मजबूत रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी गई पोलियो रोधी खुराक ।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
जिला में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो मुक्त रखने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 682 बूथों पर दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। जिला स्तर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक देना बेहद अनिवार्य है ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत रहे और कोई भी बच्चा इस भयानक बीमारी का शिकार होकर असहाय जीवन जीने को मजबूर न हो। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि इस वायरस जनित बीमारी को दूर रखने के लिए बच्चों को बार-बार दवा पिलाना जरूरी है। यदि किसी बच्चे ने पहले भी यह दवा पी रखी है, तब भी उसे दोबारा दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि एक भी बच्चे के छूटने से सुरक्षा चक्र टूट सकता है। उन्होंने बताया कि जिला में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर 682 बूथ लगाकर 57758 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई।
Rewari, Rewari | Jun 28, 2026