बरूराज मोतीपुर: बरुराज नगर पंचायत प्रशासन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निकाला आक्रोश मार्च, अवैध होर्डिंग टैक्स वसूली का लगाया आरोप
बरुराज नगर पंचायत में शुक्रवार करीब 2:00 बजे होर्डिंग टैक्स वसूली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकालते हुए नगर पंचायत प्रशासन और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी बोडिंग चौक से मार्च निकालते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कथित अवैध टैक्स वसूली का विरोध जताया।और ज्ञापन सौंपा!