बालूमाथ: नचना गांव के पास दो वाहनों में भीषण टक्कर, पार्सल वाहन पलटा, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातू-चतरा मार्ग पर नचना गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप गुरुवार देर रात दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए.मिली जानकारी के अनुसार,पार्सल वाहन बीआर 25 जीए 5198 मुजफ्फरपुर से बारियातू होते हुए रांची की ओर जा रही थी।