Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

भरतपुर, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना IPS ने जिला पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च @RajCMO @DIPRRajasthan @BhajanlalBjp @PoliceRajasthan https://t.co/6XY3FgE69K

302 views | Bharatpur, Rajasthan | Jun 18, 2026

MORE NEWS

#ऐसा_है_हमारा_सबसे_बड़ा_अस्पताल..
भरतपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी आरबीएम अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई। यहां गैस्ट्रो विभाग में इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों का आरोप है कि गैस्ट्रो चिकित्सक निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से अस्पताल पहुंचे और इसके बाद भी उन्होंने अपने चेम्बर का दरवाजा बंद कर लिया। इस लापरवाही के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई और लंबी कतारें लग गईं। डॉक्टरों की इस लेटलतीफी और अव्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

#ऐसा_है_हमारा_सबसे_बड़ा_अस्पताल.. भरतपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी आरबीएम अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई। यहां गैस्ट्रो विभाग में इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों का आरोप है कि गैस्ट्रो चिकित्सक निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से अस्पताल पहुंचे और इसके बाद भी उन्होंने अपने चेम्बर का दरवाजा बंद कर लिया। इस लापरवाही के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई और लंबी कतारें लग गईं। डॉक्टरों की इस लेटलतीफी और अव्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 24, 2026

#गंगा_दशहरा_पर_सड़क_हादसा..
भरतपुर। ​डीग जिले के कामां थाना इलाके में बुधवार सुबह गंगा दशहरा के मौके पर एक बेकाबू कार ने जमकर कोहराम मचाया। कार चालक ने करीब 5 किलोमीटर तक वाहन को अंधाधुंध दौड़ाते हुए 6 महिलाओं समेत 10 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में बृज परिक्रमा कर रहे 5 श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रफ्तार के इस कहर के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और कांस्टेबल भी खुद को बचाते समय गिरकर चोटिल हो गए। ​कामां पुलिस और एएसपी दिनेश यादव के अनुसार, कार चालक ने सबसे पहले कोसी चौराहे पर एक युवक को टक्कर मारी थी। इसके बाद जब कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा किया, तो वह घबरा गया और कार की रफ्तार बढ़ाकर उसे परिक्रमा मार्ग की तरफ ले गया। रास्ते में उसने विमल कुंड की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। भागने की कोशिश में आरोपी की कार अक्खड़वाड़ी मोड़ के पास एक कच्चे रास्ते पर पलट गई, जिसके बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार को गड्ढे में पलटकर अपना विरोध जताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

#गंगा_दशहरा_पर_सड़क_हादसा.. भरतपुर। ​डीग जिले के कामां थाना इलाके में बुधवार सुबह गंगा दशहरा के मौके पर एक बेकाबू कार ने जमकर कोहराम मचाया। कार चालक ने करीब 5 किलोमीटर तक वाहन को अंधाधुंध दौड़ाते हुए 6 महिलाओं समेत 10 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में बृज परिक्रमा कर रहे 5 श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रफ्तार के इस कहर के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और कांस्टेबल भी खुद को बचाते समय गिरकर चोटिल हो गए। ​कामां पुलिस और एएसपी दिनेश यादव के अनुसार, कार चालक ने सबसे पहले कोसी चौराहे पर एक युवक को टक्कर मारी थी। इसके बाद जब कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा किया, तो वह घबरा गया और कार की रफ्तार बढ़ाकर उसे परिक्रमा मार्ग की तरफ ले गया। रास्ते में उसने विमल कुंड की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। भागने की कोशिश में आरोपी की कार अक्खड़वाड़ी मोड़ के पास एक कच्चे रास्ते पर पलट गई, जिसके बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार को गड्ढे में पलटकर अपना विरोध जताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 24, 2026

भरतपुर RBM अस्पताल में हंगामा.... वीडियो वायरल

भरतपुर RBM अस्पताल में हंगामा.... वीडियो वायरल

Bharatpur, Bharatpur | Jun 24, 2026