कंडाघाट: जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सोलन की जिला स्तरीय बैठक कंडाघाट में आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सोलन की जिला स्तरीय बैठक का कंडाघाट में आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सोलन रणधीर चंब्याल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भीम सिंह चौहान सेवानिवृत सहायक चुनाव अधिकारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस बैठक में जिला सोलन के समस्त बॉक्सर्स ने भाग लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सदस्य भीम सिंह ने दी।