कंडाघाट: पुलिस थाना कंडाघाट में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में हुआ दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
पुलिस थाना कंडाघाट में कार्तिक भारद्वाज ने शिकायत दी है कि जब यह अपने दोस्त के साथ वाकनाघाट से अपने कमरे की तरफ जा रहा था तो सामने से एक HR नंबर की कार तेज रफ्तारी से आई और कार के ड्राइविंग साइड के शीशे से उसे टक्कर लग गई। कुछ समय पश्चात वही कर वापस आई तथा उसके सामने रुक गई जिसमें तीन व्यक्ति बाहर निकले और उन्होंने इसके साथ मारपीट की तथा गाली गलौज करने लगे।