कंडाघाट: विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान KVK कंडाघाट के वैज्ञानिकों ने पलहेच गांव में किसानों के खेतों का किया दौरा
विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के वैज्ञानिकों ने ग्राम पंचायत मही के पलहेच गांव का दौरा किया। बता दें कि पलहेच गांव ग्राफ्टिंग तकनीक द्वारा विकसित शिमला मिर्च और टमाटर का उत्पादन करने में सक्षम बनता जा रहा है। इस गांव में 20 से 30 हज़ार शिमला मिर्च और टमाटर के ग्राफ्टिंग तकनीक द्वारा विकसित पौधे लगाए गए हैं।