कंडाघाट: चायल होटल एसोसिएशन ने चायल में बैठक कर पर्यटन नगरी चायल को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने पर की चर्चा
चायल होटल एसोसिएशन की बैठक चायल में एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष ने बताया कि पर्यटन नगरी चायल राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो इसके लिए चायल होटल एसोसिएशन ने देशभर में लगने वाले टूरिज्म फेयर में भाग लेने का निर्णय लिया है जिसके तहत मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली में फेयर में स्टॉल लगाकर चायल का प्रचार किया जाएगा।