झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बंद पड़ी लौह अयस्क खदानों, बढ़ती बेरोजगारी और पलायन को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय माइंस खुलवाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी-मूलवासी अधिकार की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है।