सिरसागंज: राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति का जोश, महिलाओं व छात्राओं ने स्कूटी रैली निकालकर दिया सशक्तिकरण का संदेश
सिरसागंज नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर भव्य कार्यक्रम व स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। नगर पालिका चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।