हज़ारीबाग: बरकट्ठा में बुलडोजर एक्शन! NH-2 चौड़ीकरण के रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया
बरकट्ठा में प्रशासन का बड़ा एक्शन! Barkatha में NH-2 चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। पुलिस बल और जेसीबी मशीनों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, अस्थायी दुकानें और कब्जे हटाए गए। अधिकारियों ने साफ कहा कि विकास कार्यों में बाधा और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।