कोईलवर: मानिकपुर व बभनगांवा बधार में भीषण आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
कोईलवर प्रखंड के मानिकपुर एवं बभनगांवा बधार में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। दोपहर करीब 1:00 जब पब्लिक ऐप की टीम मौके पर पहुंची, तो देखा गया कि खेतों में आग लगी हुई है और दमकल की गाड़ियां आग बुझा रही है।