विदिशा: विदिशा मे जिला स्तरीय अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की हुई बैठक अवैध नशा बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प
अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी पत्रकार साथियो द्वारा शहर और जिले में चल रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और उसकी गर्त में समा रहे युवाओं को बचाने के लिए अभियान चल जाने की बात कही। रविवार शाम 5 बजे बैठक के दौरान विदिशा, ग्यारसपुर, गुलाबगंज, गंजबासौदा सहित सभी तहसीलों से संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।