अंबिकापुर: अंबिकापुर के राजीव गांधी शिक्षा मिशन में हुए फर्नीचर घोटाले की जांच के लिए ACB की टीम पहुंची, खंगाले जा रहे दस्तावेज
अंबिकापुर राजीव गांधी शिक्षा मिशन में हुए फर्नीचर घोटाला के मामले में एंटी करप्शन की टीम अंबिकापुर पहुंची और हार्ड दस्तावेज सहित डिजिटल डॉक्यूमेंट्री संगाले जा रहे। 2011-12 में हुए फर्नीचर घोटाले में विभाग के 6 से 7 अधिकारियों का नाम सामने आया था जबकि 12 फर्म थे। विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज हुआ था। विभाग द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।