राघोगढ़: कमिश्नर गले में तौलिया डालकर किसानों के बीच पहुंचे, राघोगढ़ के गावरी गांव में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
गुना में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री 9 मई को दौरे पर रहे। राघोगढ़ तहसील के गावरी गांव में देवासी वेयरहाउस गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। कांटों की संख्या देखी गेहूं तोल की प्रक्रिया देखी सर्वेयर ने लिए गेहूं के नमूने और प्रविष्टियों की जांच की। कुल उपार्जन और स्वीकृत मात्रा की जानकारी ली। किसानों से चर्चा कर समस्या जानी, समाधान के आदेश दिए।