बेगूसराय: जिले में बढ़ती गर्मी को लेकर 05 कक्षा तक के विद्यालय में 08 जून तक सुबह 10:00 बजे तक होगी संचालित
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय में वर्ग- 05 तक आंगनबाड़ी समेत सुबह 10:00 बजे तक संचालित होगी. वहीं कक्षा 06 से 12वी तक का पठन-पाठन सुबह 11:30 बजे तक संचालित होगा. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दी. उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ती गर्मी स्कूली बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित न करें.