बहराइच: रिसिया इलाके के धर्म कांटा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसिया धर्म कांटा के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।