सिरौली गौसपुर: बदोसराय कस्बे में खाद्य सुरक्षा और तहसील प्रशासन की टीम ने होटलों पर छापेमारी कर खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई
बदोसराय कस्बे में गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग और पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने होटलों पर छापेमारी की खाद्य सामग्री नष्ट कराई। एसडीएम अनिल कुमार सरोज के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद नायब तहसीलदार दिनेश पांडे और पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार टीम में शामिल थे।