बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना पुल के पास 14चक्के हाइवा गाड़ी में आग लगने से गाड़ी धू धू कर पूरी तरह जल गई।पुलिस की माने तो रात करीब 2 बजे डिभाईडर से गाड़ी टकराई जिससे उसमें आग लग गई,मौके पर पुलिस पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।इस घटना में।किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।गाड़ी किसकी है पुलिस पता कर रही है।
Barh, Patna | Aug 24, 2026