प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और मातृशक्ति ने दिखाया उत्साह
प्रतापगढ़ शहर स्थित ओम्कारेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा, समाजबंधु एवं मातृशक्ति शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है तथा लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा