दतिया नगर: सिविल लाइन पुलिस ने हमीरपुर कंजर डेरा से लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ग्राम हमीरपुर कंजर डेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। 06 ड्रम लाहन, 02 शराब बनाने की भट्टियां एवं अन्य सामग्री नष्ट की गई। साथ ही 10 ड्रमों में भरी 1,900 लीटर कच्ची शराब जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।