धौलपुर: ओंडेला रोड पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पुलिस से बचने के चक्कर में स्कूटी को कुचला
ओंडेला रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कुचल दिया। हादसे के दौरान स्कूटी सवार दंपति अपने बच्चों को लेकर दुकान पर सामान ले रहे थे , जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूटी सवार देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहा था। रास्ते में वह बच्चे को सामान