जबलपुर: ग्वारीघाट में कावड़ यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, पुलिस से भिड़े कावड़िये; जांच जारी
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के भीम नगर के समीप कावड़ यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक अपने कब्जे में ले ली। लेकिन इसके बाद स्थिति उस वक्त बिगड़ गई, जब भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और कथित तौर पर उनके कब्जे से बंदूक