दुधि: विण्ढमगंज पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, 26 लीटर 280 एमएल अवैध शराब और बाइक बरामद
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धी अभियान के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास से बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर बोरी में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।