पयागपुर: मसूदपुर में विद्युत बोर्ड सही करते समय एक व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के मे मंगलवार शाम 6बजे घर मे लगे विधुत बोर्ड सही करते समय मसूदपुर वार्ड निवासी सुभाष पुत्र सियाराम को करंट लग गया। गंभीर हालत मे सीएचसी ले गए जहाँ चिकित्साको ने मृत घोषित कर दिया। पयागपुर पुलिस ने रात 9बजे जानकारी देते हुवे बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया गया है।जाँच की जा रही है।