कासगंज: नगला उल्फत गांव में दिव्यांग पति-पत्नी के साथ हुई मारपीट, 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए नगला उल्फत के रहने वाले टिंकू पुत्र मूलचंद ने बताया कि वह दिव्यांग है और उसकी पत्नी दृष्टि बाधित है। वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहा था। आरोप है तभी गांव के ही रामेश्वर, भीमी, निर्देश और कोमिल ने गाली गलौच कर दंपत्ति के स्थान मारपीट की। जिससे दोनों के चोटें आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।