गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 2 मोटरसाइकिल बरामद
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले शिवम और रवि नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रविवार को कोयल एन्कलेव के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।