गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बीती रात नीति खंड चौकी क्षेत्र में D मॉल के बाहर खड़ी एक कार से चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे 57 हजार रुपए, 2 सोने की अंगूठी और 1 लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार से शक्ति खंड 3 निवासी सोनाली गोयल मॉल में शॉपिंग के लिए आई थीं।