गाज़ियाबाद: रक्षाबंधन पर पिता के साथ घर जा रही बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले एक आरोपी को मोदीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर पिता के साथ कार से घर जा रही बेटी के साथ छेड़छाड़, मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में मोदीनगर पुलिस ने रविवार को जावेद नाम के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इसी मामले में नामजद अभियुक्त वसीम की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है।